स्कूल प्रीमियर लीग में रामा साहू की शानदार जीत
गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रामा साहू हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग के मुकाबले में रामा साहू टीम ने बीएनटी स्कूल को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में रामा साहू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामा साहू की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाए। टीम की ओर से अंश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं बी.एन.टी. की ओर से सानू ने 2 विकेट प्राप्त किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी.एन.टी. की टीम 10 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 87 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अवल ने 26 रन बनाए। रामा साहू की तरफ से अंश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।अंश को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (53 रन एवं 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच के दौरान अंपायर की भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.