कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। बाबूपुरवा स्थित खतीजातुल कुबरा स्कूल का संचालन दोबारा शुरू कराने के लिए रविवार को विधायक हसन रूमी ने स्कूल प्रबंधन और शिकायतकर्ता के बीच वार्ता कराई। इसमें विकास शुल्क, शुल्क वृद्धि और शिक्षकों की वेतन वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि उन्होंने यह प्रकरण विधानसभा में उठाया था। दोनों पक्षों के बीच सहमति हो गई जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर जनहित में स्कूल का संचालन शुरू कराने और लंबित मान्यता के प्रकरण का हल निकालने को कहा है। इस विद्यालय में 600 बच्चे अध्ययनरत हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग तय करेगा कि स्कूल का संचालन दोबारा शुरू हो सकता है अथवा नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.