स्कूल प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी प्रधानाचार्य और महिला क्लास टीचर के कथित मानसिक दबाव से परेशान थी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। छात्रा के पिता के मुताबिक, उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी है। फुटेज में उनकी बेटी घटना से पहले करीब डेढ़ घंटे तक प्रिंसिपल के कमरे में दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- स्कूल में बिरयानी पर हुआ झगड़ा, गुरुग्राम में टीचर की सजा से दुखी छात्रा ने छत से कूदकर दे दी जान इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली और सीधे स्कूल की छत पर चली गई। पिता का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.