काशीपुर, सितम्बर 5 -- जसपुर। मनोज सरकार स्टेडियम, रुद्रपुर में संपन्न हुई जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में पूर्णानंद तिवारी इंका के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में रुद्रांश तिवारी, अंडर-17 वर्ग में दीपांशु जोशी और शान खान तथा अंडर-19 वर्ग में विकास कुमार और करण सिंह ने जीत दर्ज कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंघल, अध्यक्ष प्रदीप गोयल, अंकुर बंसल और अवलोक गोयल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...