स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिका को बंधक बनाकर पीटा, छेड़छाड़
गोंडा, जुलाई 10 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामापुर भगाही गांव में स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका को बंधक बनाकर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर शिक्षिका के भाई स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल शिक्षिका को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी ले गए। पीड़ित शिक्षिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी विद्यालय छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को दी गई पीड़िता के पिता के तहरीर के मुताबिक उनकी पुत्री एक साल से रामापुर में स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में पढ़ाती थी। आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह फौजी काफी समय से उस पर गलत नजर रखते थे और अकेला पाकर छेड़छाड़ करते थे। इस व्यवहार से परेशान होकर शिक्षिका ने लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.