मेरठ, मई 15 -- परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। वहीं, महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के करीब दो माह बाद स्कूल प्रबंधक ने भी महिला और उसके साथियों के खिलाफ हनी ट्रैप के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने, रुपये मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी महिला ने 12 मार्च को गाजियाबाद कोतवाली थाने में एक स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान अखबार में प्रकाशित एक विज्ञापन के माध्यम से उसकी बातचीत परतापुर थाना क्षेत्र स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से हुई। आरोप है कि उसको कॉलेज में स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और स...