स्कूल प्रबंधक को अगवा कर मरणासन्न हालत में छोड़ा, गंभीर
बस्ती, जुलाई 24 -- वाल्टरगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भरौली निवासी स्कूल प्रबंधक का गुरुवार रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया, फिर मारपीट के बाद मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के रहने वाले स्कूल प्रबंधक बस्ती में वकील से मिलकर घर लौट रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास में लगी है। मूलरूप से जनपद संतकबीरनगर के बेलहर कला थाना क्षेत्र के करमा कला के रहने वाले जगदम्बा प्रसाद चतुर्वेदी (50) वर्तमान में बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भरौली बाबू में परिवार संग रह रहे हैं। उन्होंने गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल भी खोल रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.