गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- स्कूलों में मिड डे मील की थाली का बदलेगा स्वाद - एक जैसा खाना नहीं, सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग व्यंजन परोसे जाएंगे - पारंपरिक भोजन के साथ मोटे अनाज और दालों को भी मिली जगह - कड़ी-चRice से लेकर गुड़ रोटी-दही तक, नए मेन्यू में स्वाद की भी विविधता - बच्चों की थाली में अनाज के साथ प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी - छुट्टी के दिन नहीं बनेगा भोजन, स्कूल खुलने वाले दिनों में लागू होगा नया मेन्यू गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) की थाली अब पहले से ज्यादा पौष्टिक और विविध होने जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव करते हुए दाल, चना, सोया, रागी, मोटे अनाज और मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया है। इसका असर गुरुग्राम के रा...