स्कूल पुरस्कार राशि खर्च करने के लिए तैयार होगी कार्ययोजना
धनबाद, अगस्त 24 -- धनबाद। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 39 सरकारी स्कूलों का चयन कर जिला व प्रखंड स्तर पर पुरस्कृत किया गया। संबंधित स्कूलों को पुरस्कार राशि स्कूल के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। यह राशि 10 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक की है। डीईओ अभिषेक झा ने प्रखंडों को पत्र जारी कर कहा कि विद्यालयों को प्राप्त पुरस्कार राशि को व्यय करने के लिए जिलास्तर पर कार्ययोजना तैयार की जानी है। इसके लिए 39 विद्यालयों के हेडमास्टर, कनीय अभियंता, बीपीओ, बीईईओ के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक होगी। डीईओ ने कहा कि सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.