बागपत, जून 25 -- परिषदीय विद्यालयों गुरुवार को ग्रीष्मावकाश खत्म होने के साथ ही शिक्षण कार्य शुरू हो गया। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 60 फीसदी रही। वहीं, पहले दिन स्कूलों में पहुंचे बच्चों का रोली-चंदन से टीका किया गया। फूल-माला पहनाकर हलवा खिलाया गया। इस बीच कुछ विद्यालयों के कक्ष बच्चों के बगैर खाली पड़े रहे, जबकि कुछ में बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी से अधिक रही। दूसरी और स्कूलों में पहुंचे बच्चों ने खेल-कूद के साथ योगाभ्यास भी किया। --- यह भी पढ़ें- 90 बच्चों की उपस्थिति, परोसी रोटी-दालबच्चों पर बरसाए फूल, तिलक लगाकर स्वागत बागपत के बीआरसी केंद्र सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुरुवार से शिक्षण कार्य शुरू हो गया। बच्चों के स्कूल आते ही रौनक लौट आई। सुबह सात बजे बच्चे हस्ते-खेलते हुए स्कूल पहुंचे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उ...