सहारनपुर, जुलाई 2 -- अबेहटा। बुधवार को नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर बच्चों के स्कूल पहुंचने पर तिलक कर उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। घनश्याम दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन सत्र के शुभारंभ पर बच्चे जैसे ही सुबह स्कूल के गेट पर पहुंचे तो स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चों को तिलक कर उन पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीना राणा ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत करना भारतीय संस्कृति की प्रेरणादायक परंपरा है। इसके अलावा सीएस दयानंद इंटर कॉलेज में भी विद्यालय के प्रबंधक नरेश शर्मा ने विद्यालय में यज्ञ का विशाल आयोजन कर नवीन शास्त्र का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती पूजन के साथ विद्यालयों में शुरू हुआ नया सत्र इस मौके पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र कौशिक, शिखा रानी, राजेंद्र कुमार, जोगिंदर भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार...