बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के एक निजी विद्यालय पर अवैध शुल्क वसूली और नामांकन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्राम छोटी बलिया ऊपरटोला निवासी मो. सोहेल ने बताया है कि उनके पुत्र का नामांकन बिहार सरकार की योजना के तहत कक्षा एक में कराने के लिए गोल्डेन डेल इंग्लिश स्कूल, बलिया में चयन हुआ था। लेकिन जब वह विद्यालय पहुंचे तो प्राचार्य पियूष रस्तोगी द्वारा बताया गया कि सरकार की योजना "फालतू" है और यदि नामांकन कराना है तो निर्धारित राशि जमा करनी होगी। अभिभावक के अनुसार विद्यालय द्वारा प्रतिमाह 1950 रुपये शुल्क, 7370 रुपये किताब शुल्क तथा 3600 रुपये ड्रेस शुल्क की मांग की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि राशि जमा नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.