रुद्रपुर, जनवरी 29 -- खटीमा,संवाददाता। निजी विद्यालय द्वारा स्कूल की मासिक फीस को लेकर बच्चों के उत्पीड़न की शिकायत पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। खंड शिक्षा अधिकारी को निजी स्कूल के द्वारा अभिभावकों को एडवांस फीस जमा करने को लेकर दबाव बनाने एवं फीस समय से न जमा होने पर अतिरिक्त शुल्क के साथ बोर्ड परीक्षाओं में न बैठने देने की धमकी देने का आरोप लगाया। कहा कुछ निजी विद्यालय अभिभावकों पर एडवांस फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। जो बच्चे विद्यालय में काफी समय से अध्यनरत हैं, सत्र समाप्त होने से पहले उन पर एडवांस फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। दबाव बनाने का उद्देश्य यह है कि बच्चों को अगले सत्र में मजबूरन उसी विद्यालय में अध्ययनरत रहना पड़े। इस संबंध में गुरुव...