बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनें स्कूल से वापस आते समय लापता हो गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर थाने पर नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र की दो सगी बहनें जो पास के ही एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती हैं। वे घर से स्कूल में परीक्षा देने के लिए निकली थीं। स्कूल में दोपहर को छुट्टी होने पर भी देर शाम तक घर‌ नहीं पहुंची तो परिवार में हलचल मच गई। परिजन खोजबीन में जुटे हैं। देर शाम तक दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को जानकारी होने पर वह हरकत में आ गई है। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों छात्राएं राम-जानकी मार्ग कलवारी की तरफ जाती हुई दिखी हैं। परिजनों ने...