नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। जेवर में एक निजी स्कूल पर असामाजिक तत्वों ने अवैध कब्जा कर ताला जड़ दिया। विद्यालय बंद होने से बड़ी संख्या में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जेवर एसडीएम इस संबंध में निर्णय लेंगे। जेवर के पुरानी अनाज मंडी स्थित विद्यालय में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। 16 जनवरी को अवकाश समाप्त होने के बाद विद्यालय खोला जाना था, तो मुख्य द्वार पर पहले से ताला लटका मिला। स्कूल प्रबंधक सावित्री देवी का दावा है कि विद्यालय उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है और पिछले 11 वर्षों से संचालित है। आरोप है कि विद्यालय भवन पर अवैध कब्जा करने के साथ-साथ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.