औरैया, मार्च 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा गुजरीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का बिना सूचना बंद मिलना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों में इसको लेकर खासा आक्रोश है और उन्होंने इसे शिक्षकों की लापरवाही व अधिकारियों की कमजोर मॉनिटरिंग का नतीजा बताया है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों की शिक्षा की नींव कमजोर हो रही है, जो आगे चलकर उनके भविष्य पर गहरा असर डाल सकती है। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.