गाजीपुर, मार्च 2 -- मरदह। मरदह थाना के फेफरा गांव स्थित एक शिक्षण संस्थान के परिसर में खड़ी विद्यालय के बच्चों को स्कूल लाने वाली बोलेरो रविवार की रात्रि में चोरों ने चोरी कर ली। सुबह विद्यालय के प्रबंधक बृजभान सिह के विद्यालय परिसर में जाने पर बोलेरो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सूचना पर पहुंची मरदह थाने की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। विद्यालय प्रबंधक चोरी का प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...