रांची, मार्च 16 -- चान्हो,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतरातू मिडिल स्कूल परिसर में पेड़ काटे जाने के मामले को लेकर रविवार शाम ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। स्कूल परिसर से लकड़ी लदी पिकअप वैन देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों को सूचना मिली कि स्कूल परिसर में लगे शीशम और गमहार के कई पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियां पिकअप वैन में लादकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंच गए और लकड़ी से लदी पिकअप का विरोध जताने लगे। ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाचार्य सीताराम महतो से पेड़ों की कटाई को लेकर सवाल किया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।हंगामे की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसी बीच पिकअप वैन का चालक पुलिस और ग्रामीणों की मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.