छपरा, जून 18 -- फोटो- 10 गड़खा थाना क्षेत्र के जिल्काबाद में बुधवार की देर शाम मलबे की जांच करने पहुंची पुलिस गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के जिल्काबाद स्थित मिडिल स्कूल परिसर में पुराने जर्जर स्वास्थ्य केंद्र भवन को तोड़कर उसी स्थान पर नए लैब भवन के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि भवन तोड़ने के दौरान निकली निर्माण सामग्री को बिना अनुमति उठा लिया गया। यह भी पढ़ें- सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर तीन पर केसनिर्माण सामग्री के उठाने का विवाद जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में स्थित पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को हटाया जा रहा था। इसी दौरान निकले सरिया, ईंट और अन्य अवशेष सामग्री को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा हेडमास्टर की कथित मिलीभगत से ले जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इसका विरोध किया गय...