गाजीपुर, जून 3 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम परिसर में बुधवार को मृत पड़े एक गोवंश को गड्ढा खोदकर दफनाने का प्रयास किया जा रहा था, की जानकारी होते ही स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन को अपनी योजना बदलनी पड़ी। अधिशाषी अधिकारी सोनल जैन और चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव सोनू को पूरे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद नगर पंचायत के सफाई नायक ने स्कूल परिसर में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे को पाट दिया। मृत गोवंश को स्कूल परिसर से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाकर गड्ढा खोदकर दफनाया गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में मृत पशु को दफनाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था और संक...