बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बिहारशरीफ। मानपुर थाना पुलिस ने सोमवार को छबिलापुर मध्य विद्यालय परिसर से अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...