भदोही, अप्रैल 11 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में शनिवार को पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने पौधरोपण करने के साथ ही नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान अशोक कुमार ने कहा कि पौधा लगाने से ही पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है। धड़ल्ले से हो रही हरे वृक्षों की कटाई गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं हो सकती। बावजूद इसके हम पर्यावरण के प्रति उदासीन बने हैं, जो गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस मौके पर नीतू यादव, किशन कुमार, विशाल, नरेश, अंकित, महेश आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.