गुमला, सितम्बर 21 -- सिसई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय ब्लॉक स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में शिक्षक, छात्र-छात्राओं और प्रखंड कर्मियों ने भाग लिया। मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रखंड की सभी पंचायतों और गांवों में स्वच्छता व जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सार्वजनिक स्थलों और गांवों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जलसहिया दीदियों से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्वच्छता ही सेवा अभियान में चमका सूर्यपुरा बाजार उन्होंने...