स्कूल परिसरों से हटाई जा रहीं एचटी-एलटी लाइनें
फतेहपुर, जुलाई 1 -- फतेहपुर। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही एचटी व एलटी बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही परिसर में लगे ट्रांसफार्मरों को भी हटाया जा रहा है। हादसों की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से तीनों डिवीजनों के अंतर्गत चिन्हित विद्यालयों में यह कार्य कराया जा रहा है। तेज हवाओं और बारिश के दौरान एचटी व एलटी तारों के टूटने तथा ट्रांसफार्मरों में करंट उतरने से छात्र-छात्राओं पर हमेशा हादसों का खतरा बना रहता था। इसी कारण विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मरों और ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन लंबे समय तक समाधान न होने के कारण नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था। इसी स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग ने तीनों डिवीजनों में ऐसे विद्यालयों को चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.