पलामू, जनवरी 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कौशल आधारित शिक्षा के द्वारा युवा सशक्तिकरण के बल पर शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देने के एनसीआरटी रांची ने दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। 16 से 17 जनवरी तक चले सेमिनार के लिए रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी के शोध पत्र अभिवंचित बच्चों के शैक्षिक पिछड़ेपन के कारण व निवारण का चयन किया गया था। इसकी प्रस्तुति के उपरांत स्कूल परिवार ने उन्हें सम्मानित किया। सादे समारोह का संचालन के क्रम में स्कूल की शिक्षिका निशा कुमारी ने कहा कि इस उपलब्धि से समस्त स्कूल परिवार सम्मानित व गौरवाविंत महसूस कर रहा है। शिक्षिका प्रियंका कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर,लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा व छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर खुशी का...