अंबेडकर नगर, मार्च 13 -- बेसिक के साथ-साथ इस बार माध्यमिक विद्यालयों में भी चलाया जाएगा स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।अभियान के माध्यम से उन बच्चों को चिह्नित किया जाएगा जो अब तक स्कूल से बाहर हैं। इनमें विशेष रूप से प्रवासी परिवारों के बच्चे, बालिकाएं, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, कामकाजी बच्चे तथा दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के बच्चे शामिल हैं। ऐसे सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराकर उन्हें मुख...