लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभियान परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने में डीएलएड व बीटीसी प्रशिक्षुओं की मदद ली जाएगी। 14 अगस्त तक अभियान चलाकर स्कूल न आने वाले बच्चों की ढूंढ़ा जाएगा। फिर उनका प्रवेश कराया जाएगा। प्रशिक्षुओं को इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

सर्वेक्षण और टीमों की मदद सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) की मदद से यह अभियान चलाया जाएगा। डीएलएड व बीटीसी का कोर्स चला रहे सरकारी व निजी संस्थानों की मदद से यह कार्य किया जाएगा। अभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कुल 1.48 करोड़ विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। ऐसे में अब इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। डीएलएड व बीटीसी प्रशिक्षुओं की टीमें मलिन बस्तियों व ईट भट्ठे पर काम कर रहे मजदू...