गंगापार, फरवरी 27 -- बीआरसी सहसों में तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। बीईओ सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि प्रशिक्षण लेकर सभी लोग स्कूल लौटने के बाद यह पता करें कि कौन बच्चा स्कूल आने के बाद अब आना बंद कर दिया है। उन छात्रों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराया जाए। जिससे वह शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ सकें। प्रशिक्षण संदर्भ दाता के रूप में एआरपी महेश प्रताप सिंह, मनोज यादव, शिव अवतार साहू, कमल सिंह, उर्मिला सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान 72 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.