फरीदाबाद, मार्च 12 -- बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित बाल निर्माण पब्लिक स्कूल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को 'निर्माणोत्सव' नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और देशप्रेम पर आधारित नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़ बचाने, पानी की बचत और स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया। वहीं, देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने सभागार में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...