लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं विधि-विधान से मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन, कलम सिद्धि कार्यक्रम एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई। अंत में प्रसाद वितरण हुआ और परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी विद्या की देवी माँ सरस्वती का जन्मदिन व विद्यारम्भ संस्कार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे बच्चों का विद्यालय में प्रथम प्रवेश कराकर हवन-पूजन किया गया, नगर भ्रमण, मां सरस्वती की झांकी सजाई गई तथा बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.