भदोही, अप्रैल 4 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने स्कूल जाने के बहाने घर छोड़ दिया। स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पिता ने तहरीर में कहा कि एक अप्रैल को बेटी स्कूल जाने को घर से सुबह निकली, लेकिन वापस नहीं आई। जानकारी हुई कि खमरिया के दलपतपुर गांव निवासी रोहित गुप्ता के साथ वह रेनकूट सोनभद्र चली गई है। वहां पर जाने पर आरोपित के मौसी के बेटों ने उन्हें भगा दिया। पुलिस ने आरोपित युवक रोहित के खिलाफ मुकदमा कायम करके तलाश शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.