गढ़वा, जून 23 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पथलाही टोला रारो में पिछले दो दिनों से शिक्षक नहीं आ रहे हैं। इस कारण बिना पढ़ाई किए ही बच्चे घर वापस लौट रहे हैं। बताया जाता है कि विद्यालय के शिक्षक गोस्वामी शाह की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में इलाजरत हैं। इस कारण विद्यालय नहीं आ रहे हैं।

विद्यालय में व्यवस्था इसके बाद विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर किसी दूसरे शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मामले को लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं उसे लेकर कई समाजसेवी भी विभागीय पदाधिकारियों को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वि...