इस्लामाबाद, अप्रैल 10 -- Lockdown Conditions In Islamabad: पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली अहम शांति वार्ता से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और उसे किले में तब्दील कर दिया गया है। आलम यह है कि सिर्फ इस्लामाबाद में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा राजधानी की सड़कों को सील कर दिया गया है। खासकर उन सड़कों को जो रेड जोन की तरफ जाती हैं और जहां-जहाँ सरकार की अहम इमारतें स्थित हैं। अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में दो दिनों की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अलावा जगह-जगह तलाशी केंद्र बनाए गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान को संदेह है कि इजरायल इस शांति वार्ता के बेपटरी कर सकता है और उसमें बाधा डाल सकता है। इसलिए पाकिस्तान ने ये तैयारियां की हैं। इसी सिलसिले म...