स्कूल टॉपर छात्रों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
सीवान, मार्च 29 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता । प्रखंड के हथौड़ी गांव स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में आफरीन परवीन ने प्रथम, नाजिया आफरीन ने द्वितीय तथा नूर जन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रिजल्ट वितरण के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर मो. सलामुद्दीन अंसारी ने सफल छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और बच्चों की सफलता पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.