गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। मिलेनियम सिटी में अब स्कूलों के बाहर बढ़ते वाहन और उनके धुएं से बच्चों को बचाने की तैयारी शुरू होने जा रही है। शहर के स्कूलों के आसपास सुबह स्कूल शुरू होने और छुट्टी के समय लगने वाली लंबी वाहनों की कतार को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और सामाजिक संस्थाएं मिलकर नई कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। मिशन कार्बन की तर्ज पर शुरू होने वाली इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल परिसर के आसपास प्रदूषण को कम करना और बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना होगा। गुरुग्राम में एक हजार से अधिक निजी और सरकारी स्कूल संचालित हैं। इनमें कई बड़े स्कूल शहर की प्रमुख सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में स्थित हैं। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक और दोपहर छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर भारी संख्या में कारें, वैन और अ...