सिद्धार्थ, मई 7 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेड़सर नानकार गांव में बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराएं जहां उसका इलाज जारी है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेड़सर नानकार गांव निवासी रूद्र पाठक (5) पुत्र स्व.विजय पाठक एक निजी विद्यालय का छात्र है। बुधवार सुबह वह अकेले पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। तब तक कुत्तों ने बच्चे के बाएं हाथ की एक अंगुली को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, वहीं दाहिनी आंख के ऊपर सिर में तीन स्थानों पर गहरे जख्म...