मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता।मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर रामदास मझौली भट्ठा चौक के पास बुधवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्र को कुचल दिया। हादसे में करणपुर उत्तरी भट्ठा टोला वार्ड 12 निवासी शंभू राय के 14 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई राजेश कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार बाल-बाल बच गया। हादसा इतना भीषण था कि विकास का सिर सड़क पर बिखर गया। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदास मझौली जा रहे थे। विकास इसबार आठवीं पास किया था और कक्षा नौवीं में नामांकन कराने वाला था। घटनास्थल से कुछ दूर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर चालक फरार हो गया। परिजन और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन कॉलेज का गेट बंद कर हंगामा किया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.