अलवर, अप्रैल 24 -- राजस्थान में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। लड़की अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार दो लोगों ने उसे खींचकर उसे अंदर बैठा लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। आरोपियों ने रास्ते में एक और आदमी को बिठा लिया। वहां ले जाकर तीनों ने लड़की से गैंगरेप किया। अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आने के बाद हडकंप मच गया। पीड़िता के परिजनों ने दो नामजद लोगों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर वापस पीड़िता को छोड़ने आए तो भीड़ को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जली हुई गाड़ी को कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.