मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के टरमा चौक स्थित एनएच 27 पर शनिवार की सुबह वाहन से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई। मृतका अमरेश कुमार की आठ वर्षीया पुत्री आकांक्षा कुमारी थी। वह स्कूल जा रही थी। फोरलेन पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। आकांक्षा कपरपुरा स्थित मध्य विद्यालय में पढ़ती थी। घटना की जानकारी होते ही टरमा चौक पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। वे लोग फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। करीब ढाई घंटे तक जाम के कारण एनएच पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी व थानेदार रविकांत पाठक ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। छात्रा का शव देखकर मां बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.