स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, दो के खिलाफ आवेदन
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक हाईस्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा का स्कूल जाने के दौरान गुरुवार को अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है। इसमें मीनापुर थाना क्षेत्र के राजोखर गांव निवासी दो युवकों को नामजद किया। उनपर छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।वहीं, घटना के बाद से दोनों आरोपित भी फरार हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया है कि छात्रा रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर उनकी बेटी ने रोते हुए सिर्फ इतना कहा, मैं जंगल में हूं। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और वह मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों को आशंका है कि यह नंबर आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.