फतेहपुर, अप्रैल 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के आईटीआई रोड में स्कूल जा रही छात्राओं से बाइक सवार दो युवकों ने छींटाकशी और अभद्रता की। हाथ पकड़ कर एक छात्रा को घसीटने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।आईटीआई रोड पर सोमवार सुबह स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ की गई। वीडियो में दो युवक एक बाइक पर सवार होकर छात्राओं का इंतजार करते दिख रहे हैं। दो छात्राएं बगल से गुजरती हैं। वह उन पर छींटाकशी करते हैं। छात्राएं अनुसना कर आगे बढ़ जाती हैं। इसके बाद बाइक सवार पीछा करते हैं। छात्राओं के पास बाइक रोक कर बाइक चला युवक एक छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास करता है। इस पूरे घटनाक्रम का पीछे कार सवार लोगों ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया में व...