बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- स्कूल जा रहीं शिक्षिका बाइक दुर्घटना में घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्कूल जा रहीं एक शिक्षिका गुरुवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल शिक्षिका की पहचान सरवन कुमार की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इटहरा में पदस्थापित हैं। सुबह में पति के साथ बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान डीहा गांव के समीप एक ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी। हादसे में सुनीता देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। यह भी पढ़ें- स्कूल जा रहीं शिक्षिका बाइक दुर्घटना में घायल (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.