पूर्णिया, मई 12 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र से सातवीं कक्षा का 12 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जानकीनगर राजपूत टोला वार्ड संख्या-05 निवासी मनीष कुमार सिंह रोजाना की तरह अपने घर से पैदल शांति शिक्षा निकेतन चोपड़ा बाजार स्कूल जाने के लिए निकला था। स्कूल की छुट्टी होने के करीब दो घंटे बाद तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की तथा रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- स्कूल जा रहा सातवीं कक्षा का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता छात्र के पिता...