साहिबगंज, सितम्बर 21 -- साहिबगंज। स्कूल जाने से वंचित लोगों के लिए शीघ्र जिले के प्रत्येक प्रखंड में ओपन स्कूल खुलेगा। इसके लिए जिला से प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। विभाग से आगे की कार्रवाईके लिए मार्ग दर्शन मिलने का इंतजार है। दरअसल,विभाग ने जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक एनआइओएस (नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) स्टडी सेंटर खोलने का प्रस्ताव मांगा था। इसके माध्यम से किसी वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके या फिर आउट स्कूल बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने की योजना है। विभागीय गाइड लाइन के मुताबिक जिले के प्रत्येक प्रखंड के पीएमश्री स्कूल या सरकारी स्कूल को इसके लिए सेंटर बनाया जाएगा। इसी प्रकार पंचायत या नगर निकाय क्षेत्र में भी एक-एक अन्य सरकारी विद्यालय को एनआइओएस स्टडी सेंटर बनाने की योजना है। इस स्टडी सेंटर से ...