स्कूल जाने निकला किशोर लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलहा गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकला 15 वर्षीय किशोर अब्दुल्ला अचानक लापता हो गया। सुबह घर से निकले बेटे के वापस नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ती गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों से लेकर रिश्तेदारियों तक उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बेलहा निवासी अब्दुल अलीम ने पुलिस को बताया कि उनका करीब 15 वर्षीय भाई अब्दुल्ला एक सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे बलरामपुर स्थित मॉडर्न स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह स्कूल भी नहीं पहुंचा और निर्धारित समय तक घर भी वापस नहीं लौटा। पहले परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी ली गई, लेकिन कहीं से भी किशोर के बारे में कोई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.