स्कूल जाने के लिए सड़क नहीं होने का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुद से लिया संज्ञान, सरकार से जवाब मांगा
प्रयागराज, अगस्त 14 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सूबे के हमीरपुर जिले के चंदुपुर गांव में स्कूली बच्चों को अपने विद्यालय तक जाने के लिए सड़क न होने के मामले में स्वत: संज्ञान लिया और जनहित याचिका कायम कर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने दिया है। चंदुपुर गांव के स्कूली बच्चों को अपने माता-पिता के साथ सड़क के लिए हमीरपुर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करना पड़ा, क्योंकि उनके स्कूल तक जाने वाली सड़क बदहाल है। खबर में बताया गया कि बच्चों ने इस प्रदर्शन के तहत करीब 5 किलोमीटर पैदल यात्रा की, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है। वहीं पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने स्वीका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.