स्कूल जाने के दौरान छात्र लापता
गढ़वा, मई 13 -- मेराल। संगबरिया गांव निवासी दिलीप साह के 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मंगलवार को स्कूल जाने के दौरान गायब हो गया है। जानकारी के अनुसार शुभम् मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन दोपहर तक वापस अपने घर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने गांव के लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन शुरू की। साथ ही परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो बुधवार की सुबह परिजनों ने थाना में पहुंचकर गुमशुदगी का आवेदन दिया और शुभम् को खोजने की गुहार लगायी। जानकारी के अनुसार शुभम् स्कूल ड्रेस में है। परिजनों ने आम लोगों से उसके बारे में मोबाइल नंबर 9693259562 पर सूचित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.