स्कूल जाने की बात कह घर से निकला 9 वर्षीय अंकित, नदी में डूबने से मौत
गोड्डा, अगस्त 9 -- बसंतराय प्रखंड मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर सुंदर नदी के छोटी पुल के समीप शनिवार को नदी में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाघाकोल गांव निवासी सोनू साह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। अंकित उत्क्रमित कन्या विद्यालय बाघाकोल में पढ़ाई करता था। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया की अंकित शनिवार को घर से स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के अनुसार स्कूल पहुंचने के बाद वह वहां से निकलकर सुंदर नदी के छोटी पुल के समीप नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नदी में उसकी तलाश शुरू की। करीब 30 मिनट की खोजबीन के बाद अंकित का शव नदी से बरामद किया गया। उत्क्रमित कन्या विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.