संभल, अप्रैल 23 -- बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव काजीवाला प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका की गुरुवार सुबह स्कूल जाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर चालक उन्हें अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से शिक्षा विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद गाजियाबाद के वैशाली नगर निवासी अर्चना कुमारी (48) पत्नी महावीर सिंह वर्ष 2020 से काजीवाला प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। वह चंदौसी के विकास नगर मोहल्ले में किराये पर अकेले रह रही थीं।बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे वह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए वैन से निकली थीं। वैन चालक पप्पू के मुताबिक रेलवे फाटक 35-बी के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.