गाजीपुर, जनवरी 31 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में मंगलवार को घर से स्कूल जाते वक्त एक निजी विद्यालय के शिक्षक को चार लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षक ने दो नामजद सहित चार अज्ञात हमलावारों के खिलाफ तहरीर। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी सत्यम सिंह पुत्र संजीव सिंह गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ाते है। उन्होंने सैदपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रास्ते में एक बाइक पर सवार चार अज्ञात लोग मुंह बाधे आए और गालिया देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो हमलावार भाग गए। सत्यम ने पट्टीदार आर्यन सिंह पुत्र राहुल सिंह और प्रिंस सिंह पुत्र उधम सिंह और अज्ञात पर केस दर्ज कराया। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.